फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों पर ताला जड़ गरजे प्रधान

Thu, 29 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के सभी 11 ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार को प्रधानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कामकाज ठप कराते हुए दफ्तरों   से लेकर मुख्य द्वार तक ताले जड़ दिए गए। कई जगह बीडीओ समेत कर्मियों    को घंटों बंधक बने रहना पड़ा। प्रधानों    ने प्रदेश सरकार से मांगें पूरी किए जाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र तहसील प्रशासन के जरिए भेजा गया।
विज्ञापन


प्रधान अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनका आरोप है कि राज्य वित्त की किश्तों को ग्राम पंचायतों के खाते में नहीं भेजा गया। मनरेगा योजना में कार्यों का भुगतान न होने से उनकी किरकिरी हो रही है। ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना स्वीकृति न होने से कार्य नहीं हो पा रहा हैं। एडीएम का कन्वर्जन शुल्क व खाद्य सामग्री कम से कम एक माह का अग्रिम दिया जाना चाहिए।

प्रधानों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने के साथ ग्राम पंचायतों से सत्यापित राशनकार्ड बनवाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रधान आंदोलित हो गए। कहा कि इसके बाद भी यदि कार्रवाई न हुई तो छह अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेंगे। आंदोलन के दौरान कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


कुमारगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, अमानीगंज ब्लॉक के गेट में ताला लगाकर संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रधान पप्पू सिंह, अंबरीश वैश्य, मिथलेश्, वीर बहादुर, जगतलाल आदि ने धरना दिया। मवई प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक गेट पर ताला बंद कर प्रधानों ने प्रदर्शन किया। तालाबंदी से बीडीओ व वीपीओ कार्यालय में कैद रहे।

मान-मनौव्वल के बाद ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मो. नसीम खां ने पांच सूत्री मांगा पत्र बीडीओ को सौंपा। प्रदर्शन में प्रधान संघ उपाध्यक्ष सतीश यादव, होली रावत, कमलेश शामिल रहे। हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करके शासन व प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की।

कहा कि पांच अक्टूबर तक  समस्या का समाधान न हुआ तो छह को विकास भवन में ताला बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, मांगों को लेकर प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें संघ संरक्षक रामचेत यादव समीना, मिथिलेश, मीरा, मीना, सुधा, शफीक, नरेंद्र, रामजी शामिल रहे।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रेस यादव की नेतृत्व में प्रधानों ने मुख्यालय गेटों ताला लगा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित अपना छह सूत्री मांगपत्र एसडीएम रुदौली को सौंपा। मौके पर राजकिशोर, मनोज कुमार, आनंद, सुहेल, रामजस, रामनिहोर, राजेंद्र आदि थे।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, मिल्कीपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष नीरा यादव की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन व तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। धरने में प्रधान हरिओम, रेनू तिवारी, राहुल, माधुरी, भगवती शामिल थे। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, प्रधान संघ ने विकास खंड कार्यालय पर ताला जड़ प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी प्रधानों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया। दोपहर धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार रामजन्म यादव को प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र यादव ने डीएम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने कहा कि 30 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर छह अक्टूबर को डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में शिवनारायण, माताप्रसाद, सतीश, राम सजीवन, भवानी सहाय, देवीप्रसाद शामिल रहे। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक, बुधवार को प्रधानों ने तारुन ब्लॉक पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों ने एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण का समय प्रशासन को दिया है। प्रदर्शन में हृदयराम, रोशनलाल, नंदूराम, लालता, कमलेश, सुमन, राहुल, सुभाषचंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें