फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच माह बाद हाईवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 25 Feb 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या-जगदीशपुर हाईवे पर लगभग पांच माह बाद वाहन फर्राटा भरेंगे। इस हाईवे पर सड़क का 85 फीसदी काम पूरा हो गया है। ओवरब्रिज, अंडरपास जैसे काम भी अगले कुछ महीने में पूरे जाएंगे।
विज्ञापन


अयोध्या धाम को आने जाने वाली सुविधाएं इनदिनों तेजी से विकसित की जा रही हैं। इन्हें विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। कई का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी किया जा रहा है। अयोध्या-रायबरेली मार्ग के अयोध्या-जगदीशपुर खंड का निर्माण इन दिनों तेजी पर है।

इसे एनएच-330 के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कुल लंबाई 40.80 किलोमीटर है। इसके चौड़ीकरण का काम लगभग 78 फीसदी पूरा हो गया है। सड़क का काम भी लगभग 85 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


पुल, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज
हाईवे पर जिले की सीमा में पहले कुमारगंज फ्लाईओवर (लंबाई 1560 मीटर) का 75 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। रेलवे ओवरब्रिज का 82 फीसदी काम पूरा हो गया है। दो वाहन अंडरपास और मड़हा नदी पर पुल का काम पूरा हो गया है।


ली गई 50 हेक्टेयर भूमि
हाईवे के निर्माण के लिए जिले के तीन तहसीलों के 37 गांवों की लगभग 50 हेक्टेयर जमीन ली गई। इसमें तहसील सदर के तीन गांव, सोहावल के आठ गांव व मिल्कीपुर के 26 गांव की कुल प्रस्तावित भूमि 39.94 हेक्टेयर और सरकारी भूमि कुल 10.36 हेक्टेयर का अधिग्रहण व पुनर्ग्रहण किया गया।

अयोध्या-जगदीशपुर हाईवे का काम 31 जुलाई 2023 तक पूरा हो जाएगा। इस पर निर्माणाधीन, ओवरब्रिज सहित अन्य को समय से पूरा किए जाने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें