अयोध्या। नगर में दुर्गापूजा महोत्सव व रामलीला मंचन को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ते से जाने की सलाह दी है। टीएसआई विवेक सिंह ने बताया कि फतेहगंज से लालबाग क्रॉसिंग के पास रामलीला पंडाल लगा है, जिससे चार पहिया वाहनों को आने-जाने में समस्या हो रही है।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वो देवकाली जाने या देवकाली से फतेहगंज की तरफ, पुष्पराज चौराहा, सिविल लाइंस की तरफ जाने के लिए फतेहगंज लालबाग क्रॉसिंग वाले रास्ते को छोड़कर अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।