फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से फर्नीचर उतरवाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
बच्चों द्वारा ट्रक से उतारा जा रहा फर्नीचर। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
कोछाबाजार। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोछा में बुधवार दोपहर बच्चों द्वारा ट्रक से स्कूल के फर्नीचर उतरवाए जाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इससे क्षेत्रीय लोगों व अभिभावकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार दोपहर बेंच मंगाई गई थी। फर्नीचर से लदा ट्रक बुधवार दोपहर विद्यालय के गेट के सामने पहुंचा। इसी दौरान स्कूल के बच्चे ट्रक से फर्नीचर उतारने लगे।
इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश भड़क उठा। लोगों स्कूल के बाहर जमा हो गए। आननफानन में विद्यालय प्रधानाचार्य राम सिंह ने बच्चों को हटाते हुए ट्रक को गेट के अंदर बुलाकर सभी बचे फर्नीचर उतराए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राम सिंह का कहना है कि बगैर उनकी जानकारी के बच्चे फर्नीचर उतारने लगे। जब जानकारी हुई तो बच्चों को हटाया गया। वहीं विद्यालय गेट के बाहर उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि बगैर विद्यालय प्रबंधन की अनुमति के चहारदीवारी और गेट लगे विद्यालय से बच्चे बाहर खुद कैसे निकलकर फर्नीचर उतारने लगे।
खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर रमाकांत मौर्य ने बताया कि वह वीडियो कॉंफ्रेंसिंग कार्यक्रम में है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोछा में बच्चों से फर्नीचर उतारने की जानकारी अभी उन्हें नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें