फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद तक ही दौड़ेगी वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर

Thu, 28 Jul 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती ब्रिज पर मरम्मत कार्य से फैजाबाद होकर जाने वाली कई ट्रेनें एक अगस्त से प्रभावित होंगी। सोमवार को वाराणसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन फैजाबाद में ही समाप्त हो जायेगी। अगले दिन इस ट्रेन से प्रात: 10:05 बजे लखनऊ जाने वाले यात्री परेशान होंगे।
विज्ञापन


इसी तारीख में अप 13307 किसान एक्सप्रेस जो वाराणसी से फैजाबाद होते हुए लखनऊ जाती थी, वह जाफराबाद से कटकर जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में सीट आरक्षित करा चुके यात्री या तो अपनी यात्रा रद्द करेंगे अथवा लखनऊ पहुंचकर इसे पकड़ेंगे।

सीनियर डीसीएम उत्तर रेलवे अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ के दिलकुशा केबिन और रेलवे स्टेशन मल्हौर के बीच गोमती पुल संख्या 469 पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। ऐसे में सुबह 10:20 बजे से सायं 16:50 बजे तक परिचालन संबंधी ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन


बताया कि 13307 अप किसान एक्सप्रेस एक अगस्त को फैजाबाद न जाकर जाफराबाद से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में आरक्षण कराये हुए यात्री सुल्तानपुर और लखनऊ पहुंचकर अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

यात्रा रद्द करने वालों को पूरा रिफंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली 54333/54334 पैसेंजर ट्रेन केवल वाराणसी-फैजाबाद के बीच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें