फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में वाराणसी व हैंडबॉल में लखनऊ बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के मैदान पर चल रही तीन दिवसीय बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में वाराणसी व हैंडबॉल में लखनऊ की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम को बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने ट्रॉफी प्रदान की। उनका स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने किया।
बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला वाराणसी व गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें शानदार खेल दिखाते हुए वाराणसी ने गोरखपुर को 54-28 गोल से हराया। वाराणसी टीम से शिवानी व श्रुति ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला लखनऊ व अयोध्या की टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने अयोध्या को 14-8 से हराकर खिताब जीता। लखनऊ टीम की स्वर्णिमा, रेखा, शालिनी व अयोध्या टीम की मोनी चौधरी, निक्की व आराधना का खेल सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें