अयोध्या। दिल्ली में 18 से 26 जुलाई तक हुई यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के डिप्टी एसपी राजेश तिवारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर अयोध्या पुलिस का मान बढ़ाया है। नीलू शर्मा (एसएसपी ऑफिस अयोध्या पुलिस) ने ब्राउज़ मेडल प्राप्त किया।
जनरल कैटेगरी में डॉ. भुवन (भुवन डायग्नोसिस) ने एक गोल्ड, एक ब्राउज़ मेडल व ध्रुव सिंह (जेबी स्कूल अयोध्या ) ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर अयोध्या का नाम रोशन किया। टीम के कोच एवं अध्यक्ष शनि कुमार वर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सर्वश्रेठ खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया। अयोध्या से 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। भवदीय शूटिंग रेंजं के डॉ. अवधेश वर्मा ने सभी को बधाई दी। संवाद