फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूपी एसएसएफ ने एयरपोर्ट पर संभाला मोर्चा

Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) को एयरपोर्ट पर सुरक्षा मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को एयरपोर्ट के प्रवेश द्वारों और अंदर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। यूपीएसएसएफ, सीआईएसएफ की तर्ज पर काम करती है।
विज्ञापन




लोकार्पण की तैयारियों के बीच एयरपोर्ट पर साजो-सामान दुरुस्त किए जा रहे हैं। सुरक्षा अहम मुद्दा है। अब तक ज्यादातर हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ लगाई जाती थी, लेकिन अयोध्या एयरपोर्ट पर यूपीएसएसएफ को लगाया गया है। यह प्रदेश का प्रशिक्षित सुरक्षा बल है। प्रदेश में न्यायालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा के लिए इसका गठन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचने के लिए शनिवार की शाम को एएआई के साथ यूपीएसएसएफ के अफसरों ने बैठक की। उसके बाद चिह्नित प्वाइंट पर सुरक्षा बलों की तैनाती का काम शुरू किया गया।
सीढि़यां और अन्य यंत्र पहुंचे
यात्रियों को जहाज में चढ़ने और उतरने के लिए लगने वाली सीढ़ी ट्रक से पहुंच गई हैं। इसके साथ ही गैलरी के ऊपर लगने वाली फाइबर छत और अंदर लगने वाला यंत्र भी यहां पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें