62वीं राष्ट्रीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता में जीत के बाद ट्राॅफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने महाराष्ट्र को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताब जीता। बालिका वर्ग छत्तीसगढ़ बालक वर्ग में मध्य प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हरिवंश के 37 रन के सहारे 61 रन बनाए जीत के लिए 62 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम 58 रन ही बना सकी।
छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 3 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने गुजरात को पाजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में प्रांची के 20 रन के बदौलत 46 रन बनाए।
47 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रीति के 12 शिप्रा के 9 रन के 5.2 ओवर में 47 रन बना छ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने दमनदीव को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का समापन एसजीएफआई के आबर्जबर सोमदत्त दिक्षित, उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ के महासचिव तौसीफ अहमद लारी, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह,सुप्रीत कपूर जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।