यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गईं। आखिरी दिन इंटर भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षाएं हुईं। पूरी परीक्षा के दौरान कुल 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 14 नकलची पकड़े गए।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कुल 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जिसमें हाईस्कूल के 26 हजार और बाकी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। जबकि फैजाबाद मंडल में इन परीक्षाओं के दौरान कुल 14 नकलची पकड़े गए।
कंट्रोल रूम के आनंद पाठक ने बताया कि हाईस्कूल के 10, नकलचियाें में तीन बालक व सात बालिकायें जबकि इंटर के कुल चार नकलचियों में तीन बालक व एक बालिका शामिल हैं।