फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यलो जोन में लावारिस कार से मचा हड़कंप

Mon, 10 Apr 2017 11:13 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी मंदिर के पास संदिग्ध लावारिस कार की जांच करती बीडीएस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील यलो जोन में हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट रविवार से खड़ी एक लावारिस कार से अफरातफरी मच गई। बम निरोधक दस्ते ने कार की गहन छानबीन की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में मालिक का पता लगा जो कार खड़ी कर एक साधु के साथ गंगासागर चला गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी के निकासी मार्ग के पास खुले स्थान पर रविवार की शाम से कार नंबर यूपी 32 एवाई 3535 खड़ी थी। सुबह छह बजे तक कार खड़ी रहने पर संदिग्ध मानकर हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास के शिष्य हेमंत दास ने पुलिस को फोन किया।

थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि पुलिस बल व बम निरोधी दस्ते की टीम के साथ पहुंचे। बीडी स्क्वायड की टीम जांच कर रही थी, जब कार का शीशा तोड़ा जाने लगा तो हनुमानगढ़ी के ही साधु मधुबन दास ने पहुंच कर बताया कि कार की चाभी मेरे पास है जो श्रावस्ती में लेखपाल बिंदेश्वरी उपाध्याय की है। वह विवेक दास के साथ गंगा सागर गए हैं। थानाध्यक्ष दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि कार के अंदर जांच में आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें