फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के तीन केंद्रों में मिली सामूहिक नकल

Wed, 27 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा में पहले दिन से ही मची अंधेरगर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां भी उड़ाका दल पहुंच रहा, परीक्षा की सुचिता सवालों के घेरे में खड़ी हो जा रही है। मंगलवार को बलरामपुर के विमला विक्रम पीजी कॉलेज पचपेड़वा में सामूहिक नकल मिलने के कारण परीक्षा रद्द करके केंद्र स्थानांतरण की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


फैजाबाद के श्री परशुराम महिला महाविद्यालय व बहराइच के चौधरी गयाप्रसाद महाविद्यालय शिवपुर में भी सामूहिक नकल पकड़ी गई। रामसुचित सिंह सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारुन में सर्वाधिक 24 नकलची पकड़े गए।

मुख्य नियंता डॉ. रामनयन राय के नेतृत्व में उड़ाका दल ने श्री परशुराम महिला महाविद्यालय में समान क्रम समान उत्तर पाए जाने पर प्रथमदृृष्टया सामूहिक नकल की पुष्टि की। अवध किसान महाविद्यालय नसरतपुर में बिना अनुमोदित कक्ष निरीक्षक, कक्ष निरीक्षकों की संख्या मानक अनुसार न होने एवं आसन व्यवस्था में त्रुटि पाई गई।
विज्ञापन


बहराइच के चौधरी गया प्रसाद महाविद्यालय शिवपुर में सामूहिक नकल मिली। अमीर हसन फारुकी मसौदिया मुबारका डिग्री कॉलेज में भी एक कमरे में एक समान उत्तर पाया गया। अंबेडकरनगर के एपीएस महाविद्यालय चक्त्रस्सेनपुर में आसन व्यवस्था एवं परीक्षा के प्रपत्रों में त्रुटि के लिए केंद्राध्यक्ष को कड़ी चेतावनी दी गईं।

फैजाबाद के महात्मा जगजीवन साहब महाविद्यालय अमानीगंज में कई दिनों की छात्रों की उपस्थिति दर्ज नही थी। कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय सरायरासी मनोधर हैदरगंज में उड़ाका दल पहुंचने पर अफरातफरी का माहौल हो गया। गेट खोलने में विलंब किया गया। अंदर पहुंचने पर 11:15 बजे तक छात्र कॉपी पर उत्तर लिखते पाए गए।

उड़ाका दल ने गेट विलंब से खोलने के कारण गेट कीपर को कार्यमुक्त करते हुए केंद्राध्यक्ष को कड़ी चेतावनी दी। रामसुचित सिंह सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारुन में 24 नकलची पकड़े गए। विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज मिल्कीपुर में छह नकलची पकड़े गए।

दूसरी पाली में फैजाबाद के रामबली नेशनल महाविद्यालय गोसाईगंज में महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में उड़ाका दल ने एक कक्ष निरीक्षक को ही प्रश्न पत्र का उत्तर बनाये जाते हुए पकड़ा। कक्ष निरीक्षक को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए सीलबंद नकल सामग्री परीक्षा नियंत्रक को सौंपा गया।

बलरामपुर के विमला विक्रम पीजी कॉलेज पचपेड़वा में चार नकलची पकड़े गए। यहां का गेट 15 मिनट बाद खुला। जैसे ही उड़ाका दल परिसर में पहुंचा तो उसके सामने ही गाइडोें की बौछार हो गई। कई कमरों में कक्ष निरीक्षक उपस्थित नही थे। छात्र आसन व्यवस्था के अनुरूप बैठे नही थे।

केंद्राध्यक्ष ने न तो ड्यूटी रजिस्टर न ही अनुमोदित पत्र उड़ाका दल को दिखाया न ही प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया। उड़ाका दल ने सामूहिक नकल की पुष्टि करते हुए मंगलवार की परीक्षा को रद्द करते हुए केंद्र स्थानांतरण की संस्तुति की है।

पीडी पांडेय राजपति डिग्री कॉलेज अंजना फैजाबाद में चार नकलची पकडे़ गए एवं पांच कक्ष निरीक्षकों कार्यमुक्त किया गया। राधेमोहन राधेश्याम महाविद्यालय बनकटा बुजुर्ग अंबेडकरनगर में दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें