अयोध्या। राममंदिर की नींव भराई की तैयारी तेज हो गई है। अभी 40 फीट गहरे गड्ढे का समतलीकरण का काम किया जा रहा है। भराई के लिए मंगलवार को इंजीनियरिंग फिल्ड मैटेरियल का ट्रायल भी खोदाई वाले क्षेत्र से बाहर किया गया।
सीमेंट के अलावा, अभ्रक, कंकरीट, कोयले की राख, मोरंग का मिश्रण बनाकर मैटेरियल का ट्रायल किया गया। बताया गया कि ये सभी मैटेरियल एक अनुपात में लगाए जाएंगे।
सबसे पहले गर्भगृह स्थल से भराई का कार्य शुरू किया जाएगा। 450 गुणे 250 मीटर के एरिया में नींव की खोदाई की गई है। गर्भगृह की फिलिंग के बाद ही शेष अन्य स्थानों पर भराई का कार्य किया जाएगा।