फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन भुगतान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को गत माह का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को कुलपति ने बताया कि कोविड की दूसरी वेब ने आमजन के जीवन को प्रभावित कर दिया है। राज्य सरकार, शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित आमजनों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं भरण-पोषण के प्रति कृत संकल्प है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि महामारी से निपटने के लिए देश के साथ खड़े होकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे कोविड एडवाइजरी का कड़ाई के साथ पालन करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने जनपद के स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर वैक्सीनेशन जरूर कराएं। साथ ही घर पर रहकर अन्य लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वेतन के संबंध में जारी पत्र जिसमें विश्वविद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन जारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त पत्र के संबद्ध महाविद्यालयों को गत माह का वेतन नियमानुसार जारी करने का निर्देश प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ यह भी कहा गया कि वेतन भुगतान की शीघ्र सूचना विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें