फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अयोध्या में

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को अयोध्या जनपद का दौरा करेंगे। वह यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। गुरुदेव पैलेस में जिला संचालन समिति व विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों के साथ 12 बजे बैठक करेंगे। इसमें अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला, बाराबंकी व अंबेडकरनगर जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, अरविंद सिंह, देवेश तिवारी व आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें