चार माह बीत गए। सीएमओ ने न तो उन्हें रिलीव किया और न ही वह मिल्कीपुर से जिला अस्पताल आना चाहते हैं। नतीजतन दो-दो केन्द्रों की अल्ट्रासाउंड जांच ठप है और मरीज हलकान हो रहे हैं।
शासन से अल्ट्रासाउंड जांच फ्री करने का आदेश जारी किया तो जिले की चिकित्सा व्यवस्था कुप्रबंधन का शिकार हो गई। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी गई। मशीन को स्टाल करा दिया गया। जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस जरी कर दिया।
मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शासन से मिल्कीपुर में तैनात सीनियर रेडियोलाजिस्ट डॉ. अरुण कुमार गुप्त का स्थानांतरण जून माह में ही महिला अस्पताल में कर दिया गया। जून माह से अक्तूबर आ गया, लेकिन अभी तक डॉ. अरुण महिला अस्पताल तक नहीं पहुंचे।
नतीजतन महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद एक भी मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ है। जिस चिकित्सक का तबादला हुआ था वह आज भी मिल्कीपुर में तैनात है।
रेडियोलाजिस्ट डॉ. अरुण कुमार गुप्त का स्थानांतरण मिल्कीपुर से जिला महिला अस्पताल में किया गया था। शासन से इसकी सूचना आई थी, लेकिन चिकित्सक अभी तक नहीं आए। कहां हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-डॉ. एके शुक्ल, प्रभारी सीएमएस महिला अस्पताल
डॉ. अरुण का स्थानांतरण मिल्कीपुर से महिला अस्पताल किया गया है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि उनका स्थानांतरण महिला अस्पताल किया गया है तो उन्हें जल्द ही रिलीब कर दिया जाएगा।
-डॉ. प्रमोद कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी