मसौधा। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बालाकोट के निकट एक ढाबे के सामने कार से टकराकर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। बाइक सवार युवक कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर निवासी हैं।
शुक्रवार शाम एक बाइक पर सवार दो युवक रानी बाजार से शहर की ओर जा रहे थे। बालाकोट के निकट सिंह ढाबा के सामने पहुंचते ही विपरीत दिशा में रायबरेली की ओर जा रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, और कार को कब्जे में ले लिया। पूरा कलंदर थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया युवकों की हालत गंभीर होने के नाते उनकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल वो कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।