फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू में दो किशोर डूबे, एक लापता

Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू में स्नान के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दो किशोर डूब गए। जलपुलिस की सक्रियता से एक को सकुशल बचा लिया गया। दूसरा गहरे पानी में चला गया। गोताखोर डूबे किशोर की तलाश में जुटे हैं। जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि बारून निवासी दो किशोर दर्शन-पूजन करने अयोध्या आए थे। सरयू पुल के पूरब बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पुराने स्नान के दौरान दोनों डूबने लगे। उनमें सुमित दुबे को बचा लिया गया लेकिन नितिन दुबे (17) गहरे पानी में चला गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं बुधवार को स्नान के दौरान डूबी युवती शीतल सोनी निवासी बस्ती का शव बृहस्पतिवार को मिल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें