फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के पैरोकार ने कोतवाल को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। वाहन चालान का पैसा कोर्ट में जमा न करने पर कोतवाली में केस दर्ज होने से बौखलाए सीओ पेशी के पैरोकार ने कोतवाल रुदौली को पीट दिया, बचाने आए पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। कोतवाली रुदौली में आरोपी पैरोकार के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीओ कार्यालय के पेशकार अशोक गौड़ को दो दिन पहले सीओ कार्यालय से वाहन चालान का 27 हजार एक सौ पैंतीस रुपये एसएसपी कार्यालय में जमा करने के लिए दिए गए।
गुरुवार तक एसएसपी कार्यालय में पैसा न जमा होने पर कार्रवाई किए जाने की सूचना पैरोकर को मिली तो वो बौखला उठा। वे कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव से पूछा की कोतवाली में मेरे विरुद्ध केस लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल ने कहा की अभी ऐसी कोई बात नहीं है लेकिन तहरीर मिलने पर लिखा जायेगा। इतना सुनते ही पैरोकार अशोक गौड़ गाली-गलौज करते हुए अपनी कार से डंडा निकल लिया और कोतवाल को पीटने लगा।
कोतवाल को पिटता देख थोड़ी दूर खड़े दरोगा सुजीत मौर्या, सिपाही आनंद कुमार पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान इन दोनों को भी चोटें आईं। पीटने पर आमादा पैरोकार को और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह हटाया।
घटना में घायल कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव, दरोगा सुजीत मौर्या, सिपाही आनंद कुमार का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। कोतवाल ने बताया की हमला करने वाले सीओ के पैरोकार अशोक गौड़ पर उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया की कोतवाल की तहरीर पर देर शाम पैरोकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पैरोकार अशोक गौड़ के खिलाफ अन्य विभागीय जांच व आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें