फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वैलर्स से लूटे चार लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट-धर्मगंज मार्ग के शुक्लहिया मोड़ के पास तमंचे के बल पर ज्वैलर्स दो भाइयों से लगभग दो चार लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। घटना गुरुवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है।
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार खजुरहट निवासी रमानाथ सोनी उर्फ रमऊ सोनी खजुरहट के अलावा पृथ्वीगंज बाजार में काफी अरसे से सर्राफ की दुकान संचालित कर रहे हैं।
पीड़ित रमानाथ सोनी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब तीन बजे उनके पास गोपालापुर गांव से ग्राहक का जेवर खरीदने के लिए फोन आया था। इसके बाद उनके दोनों पुत्र प्रदुम्न सोनी और आशीष सोनी शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी बाइक से जेवर देने के लिए घर से गोपालापुर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

खजुरहट-धरमगंज मार्ग पर जैसे ही शुक्लहिया मोड़ राजकीय नलकूप के पास पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों बदमाशों ने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था।
दोनों बदमाशों ने तमंचा निकालकर लगा दिया और डिग्गी तोड़कर जेवरात का बैग निकालकर धमकी देते हुए भाग गए। बैग में डेढ़ किलो चांदी के जेवर, सोने की तीन सीकर, सोने की तीन बाली के सहित करीब चार लाख रुपये के आभूषण थे।
दोनों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने कोतवाली पहुंचकर पीड़ित दोनों भाइयों से पूछताछ की। कोतवाल श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें