फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख बच्चों की परीक्षा पर संकट

Fri, 14 Oct 2016 11:18 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद के पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करते छात्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुनियादी शिक्षा महकमा समय से छमाही परीक्षा भी नहीं करा पा रहा है। कक्षा एक से आठ तक के दो लाख सात हजार बच्चों की परीक्षा 15 अक्तूूबर से तय थी, मगर चार ब्लॉकों के एबीएसए की लापरवाही से स्कूलों को सूचना ही नहीं पहुंची है। ऐसे में आनन-फानन में शुक्रवार को परीक्षा स्थगित कर अब 21 अक्तूूबर से नया कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। हालांकि अभी भी कॉपी-पेपर का इंतजाम नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


जिले में कुल 15 सौ प्राथमिक और 565 जूनियर हाईस्कूल हैं। छमाही परीक्षा 15 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे। दो पालियों में परीक्षा के लिए सुबह 8:30 से10 बजे और 11 से 12:30 बजे समय निर्धारित किया गया था।

मगर कॉपी-पेपर का इंतजाम तो दूर, परीक्षा कराने की सूचना तक स्कूल के प्रधानाध्यापक तक को नहीं दी गई। एक अंधेरगर्दी यह भी है कि प्राथमिक स्कूलों में अभी तक कक्षा तीन और पांच की एक भी किताब बच्चों को नहीं मिली है जबकि कक्षा चार में सिर्फ अंग्रेजी की रेनबो ही पहुंची है।
विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ की एक भी किताब नहीं मिल पाई है। कक्षा छह में भी सिर्फ चार किताबें ही गई हैं जबकि 11 पेपर होते हैं। बीकापुर के खंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद प्रजापति ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए जिले से अभी तक कोई सूचना ही नहीं आई है। 

ब्लॉक स्तर के शिक्षा कार्यालय को कॉपी व प्रश्नपत्र की जानकारी नहीं है। सोहावल के एबीआरसी विजय शर्मा ने कहा कि परीक्षा की अधिकृत सूचना नहीं आई है। एबीएसए सरताज अहमद ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं। मसौधा की एबीएसए हेमलता ने कहा कि अभी कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें