फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में दो घरों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गयासपुर मजरे सकटपुर में मंगलवार रात लगी आग से दो सगे भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। यहां पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्मादीन निषाद ने बताया कि ग्राम सभा निवासी मुन्नालाल निषाद और रमेश निषाद एक ही खपरैल के मकान में अलग-अलग रहते हैं। मंगलवार रात खपरैल के मकान में आग लग गई।
आग की आंच से परिवारीजनों की नींद खुली तो शोर मचाते हुए घर से बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर ग्रामीण आग बुझाने दौड़े, लेकिन गांव में पानी की कमी महसूस हुई तो पड़ोस में लगे डीजल इंजन को चालू कर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

लेकिन तब तक राशन सहित अन्य सामान मकान के साथ जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई। लेखपाल प्रह्लाद ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें