फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी, दो की मौत व एक गंभीर घायल

Sat, 31 Dec 2022 05:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

पटरंगा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के सिधौली गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी कि सामने अधिक कोहरा होने के कारण गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिए गए हैं। घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


पटरंगा थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें