फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: दो दर्जन भेड़ों सहित दो सगे भाइयों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Thu, 12 Jan 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों सहित करीब दो दर्जन भेड़ों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज अंतर्गत पुलिस चौकी पूरा क्षेत्र के बिल्हार घाट रेलवे स्टेशन के पूरब चरेरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय लगभग दो दर्जन भेड़ों के साथ दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


एसओ महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि ललन पाल पुत्र बुद्धू  (62) व तुलसीराम पाल (65) पुत्र बुद्धू निवासी रसड़ा थाना महाराजगंज जिला अयोध्या के हैं। ये दोनों सगे भाई हैं । बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से इन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में लगभग दो दर्जन भेड़ों के भी ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सीओ सदर डॉ राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें