फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गड्ढे में पलटी कार, मां-बेटे की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव के पास शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बाराबंकी के कोठी थाना के बाजपुर गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

घटना बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कामाख्या धाम व बाबा बाजार मार्ग पर बदलेपुर गांव के पास हुई है। बाराबंकी के कोठी थाना के बाजपुर गांव निवासी श्रद्धा सिंह (28), अर्पित सिंह (26), भुप्पू सिंह (35), अभय सिंह, सोनू सिंह (12) व रोली सिंह (40) एक शादी में शामिल होने सुबा गांव गए थे।
वहां से लौटते समय शुक्रवार रात लगभग 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में सभी लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे बाबा बाजार थाना प्रभारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवाया।
विज्ञापन

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय सोनू सिंह (12) व उनकी मां रोली सिंह (40) की मौत हो गई जबकि कार में सवार श्रद्धा, अर्पित, भुप्पू सिंह व अभय सिंह का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें