फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद स्टेशन पर लगेंगी दो ऑटोमेटिक टिकट मशीनें

Thu, 14 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद स्टेशन पर निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकट खिड़कियों पर लगती लंबी लाइन व भीड़ से निजात को फैजाबाद में दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगेंगी। विशेष दिनों व पीक समय में एक और चौथा काउंटर खुलेगा। धार्मिक नगरी अयोध्या में ‘राइट्स’ की टीम आ रही है।
विज्ञापन


धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर मेलों के दौरान टिकटिंग व्यवस्था सही करने तथा ट्रेनों की प्रतीक्षा में जुटने वाले रेले को बैठने की सुविधा दी जायेगी। यह ऐलान गुरुवार को सड़क मार्ग से फैजाबाद पहुंचे उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम एके सिन्हा ने पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि सामान्य श्रेणी टिकट घर के बाहर यात्री धूप बरसात और जाड़े में खुले में लाइन लगा रहे हैं। इन्हें छाया मिल सके, इस बाबत इंजीनियरिंग विभाग से बात करेंगे। उच्च श्रेणी विश्रामगृह की बुकिंग दूसरे स्थानों से ऑनलाइन हो जाने और फैजाबाद में मैनुअल से बुक होने पर एक ही तारीख में कई लोगों के लिए डारमेटरी बुक हो जाती है।
विज्ञापन


आये दिन के इस झंझट को समाप्त करने के लिए कंप्यूटर लगाया जायेगा। उन्होंने कहा ऐसा होने पर संबंधित कर्मी कमरा बुक रहने अथवा खाली होने का पता लगा लेंगे। सीनियर डीसीएम अनारक्षित टिकटघर और आरक्षण केंद्र पहुंचे।

यहां कार्यप्रणाली देखने-पूछने के साथ रजिस्टरों को भी चेक किया। कैश के बाबत आरक्षण पर्यवेक्षकों सियाराम और विंध्याचल से पूछताछ की। बाद में वह मालगोदाम की टूटी-धंसी सड़क का निरीक्षण करने गयेे। कहा कि मालगोदाम से व्यापारियों को सामान ढोने में दिक्कतें आ रही हैं।

गड्ढों में ट्रक फंस रहे हैं, एक्सल टूट रहे हैं। ऐसे में मालगोदाम का रास्ता अभी और सही कराया जायेगा। इसकी शिकायत भी व्यापारियों ने उनसे की है। गुड्स शेड की भी कुछ समस्या है। पहले रेलवे क्षेत्र की सड़क को सही कराया जायेगा। बाद में इसके बाहर की सड़क को सही कराने के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें