अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने एक किलो गांजा व थाना तारुन पुलिस ने 2.300 किग्रा गांजे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया गया है।
अयोध्या कोतवाली के चौकी नयाघाट प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने टीम के साथ बुधवार सुबह रेलवे पुल निकट बंधा तिराहा के पास से मृत्युन्जय उर्फ मुन्ना सिंह निवासी कच्चाघाट नयाघाट को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। थाना तारुन प्रभारी डीपी शुक्ल व उनकी टीम ने रामचन्द्र वर्मा निवासी ग्राम खेमीपुर निधियावा को 2 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।