फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात ढाई बजे खोले मंदिर के कपाट

Thu, 13 Aug 2015 12:44 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवरियां की उमड़ रही भीड़ से मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे के स्थान पर कड़ी सुरक्षा के बीच रात ढाई बजे ही खोलने पड़े। तेरस पर्व पर कांवरियों की टोलियां उमड़ीं तो मुख्य मार्ग पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


सरयू तट से लेकर हनुमानगढ़ी चौराहे के आसपास भारी भीड़ रही। कांवरियों के वाहनों के लंबी कतारों से मार्ग पर जाम रहा। मंगलवार देर शाम से हाईवे पर लगा जाम बुधवार को दूसरी बेला तक लगा रहा।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने कहा कि जिले के सभी सीओ समेत भारी संख्या में फोर्स लगाई गई थी। अब हाईवे का जाम खुल गया है, एक लेन पर कांवरिए चल रहे हैं, तो दूसरी पर यातायात वाहन।
विज्ञापन


धर्मनगरी में दो दिनों से आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है। श्रावण मास की शिवरात्रि व तेरस पर्व पर भोर से ही कांवरियों की टोलियां दो पहिया, चार पहिया वाहनों से और पैदल ही सरयू तट से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जुटने लगीं।

स्थिति यह रही कि सुबह के आठ बजते-बजते नयाघाट से दंत धावन कुंड तिराहे तक का मुख्य मार्ग केसरिया रंग से सराबोर हो गया। कावंरियां अपने दो पहिया वाहन हनुमान गढ़ी चौराहे के आसपास मुख्य मार्ग पर ही दुकानों व घरों के सामने पार्क कर मंदिरों में दर्शन-पूजन को जाते रहे।

इसके कारण मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। जाम खुलता तो वाहन रेंगते रहे। भोर होते ही कांवरियों की टोलियां सरयू तट पर स्नान कर प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक कर प्रमुख मंदिरों हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन को जुट गई।

श्रावण शिवरत्रि पर्व पर बस्ती जिले में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर भदेश्वरनाथ, गोंडा जिले में स्थित काली मंदिर, सिद्धार्थनगर जिले में स्थित सिद्धेश्वरनाथ सहित आसपास के सिद्ध शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पड़ोसी जिलों गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी आदि स्थानों से कांवरियों की टोलियां नगरी में जुटीं।

हाईवे से सरयू के घाट तक मार्ग जाम हो गए। यही हाल नगरी के गली-कूचों व चौक चौराहों पर सुबह से देर शाम व देर रात तक रहा। कांवरियों की भारी भीड़ से यातायात व्यवस्था रात भर लगभग ध्वस्त रही। बुधवार की दूसरी बेला तक यह स्थिति हाइवे से नगर के प्रमुख मार्गों पर रही।

एसपी सिटी फैजाबाद आरएस गौतम ने बताया कि शिवालयों में जलाभिषेक और प्रमुख मंदिरों के दर्शन-पूजन को कांवरियों का आधी रात से तांता लगा रहा। लगभग तीन लाख लोगों ने दर्शन-पूजन किया हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा कमान संभाल यातायात सुचारु करने में जुटे रहे। दोपहर तक वाहनों का संचालन ठप रहा। हाईवे पर दो लेन कांवर यात्रियों के लिए सुरक्षित कर दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें