फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों से लदा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम सरायरासी माझा से उपरहार जाने वाली सड़क पर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 15 गोवंश बरामद किये। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम मिली सूचना पर ग्राम सरायरासी माझा से उपरहार को जाने वाली सड़क पर ट्रक पर लदे 15 गोवंश किये। इनमें 10 गाय, 3 बैल व दो बछड़े शामिल हैं।
इस दौरान ट्रक पर सवार इरशाद निवासी थाना खलीलाबाद जिला संत कबीरनगर को हिरासत में लिया गया है। जबकि उसके तीन साथी जमील, मुल्ला व लाल बहादुर चौधरी निवासी संतकबीर नगर भाग गए।
विज्ञापन

इरशाद ने पूछताछ में बताया कि जानवरों को बध करने के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपियों के विरूद्ध गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें