फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पलटा ट्रक, बचे प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में राम वनगमन मार्ग पर एक ट्रक सड़क किनारे तालाब में पलट गया। ट्रक पर चालक अपनी प्रेमिका को भगाकर ले जा रहा था।
विज्ञापन

दोनों किसी तरह वहां से बच निकले और पकड़े जाने के डर से भाग गए। हालांकि देर रात प्रेमी युगल अयोध्या कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आ गए। वहीं, मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने लड़की को उसके परिवारीजनों के हवाले कर दिया और चालक को छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मक्का खेड़ा थाना अतरौली जनपद हरदोई निवासी आशीष तारुन के एक ठेकेदार का ट्रक पर चलाता है। कुछ माह पूर्व राम वनगमन मार्ग के निर्माण के दौरान आशीष का संबंध तारुन के एक गांव की एक युवती के साथ हो गया।
विज्ञापन

सोमवार रात आशीष युवती को भगाकर ट्रक से दर्शननगर की तरफ जा रहा था। तभी पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर मजरे हरीक्षा का पुरवा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे स्थित तालाब में गिर गया। तालाब में पानी अधिक होने से डंपर डूब गया पर दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर जांच की लेकिन कोई नहीं मिला।
वहीं, मंगलवार भोर पुलिस चौकी दर्शननगर के प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने रामदत्तपुर अटरावा गांव के पास से दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूराकलंदर थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि क्रेन से ट्रक को बाहर निकलवा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अयोध्या कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि दर्शननगर चौकी पुलिस युवक व युवती को लेकर आई थी। दोनों बालिग हैं, वहीं लड़की के परिवारीजनों ने कोई शिकायत नहीं दी, जिसके बाद लड़की को उसके परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया और चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें