फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक के सीने में घुसा लोहे का एंगल, मौत

Sun, 30 Oct 2016 07:24 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में अकबरपुर हाईवे पर बरईपारा गांव के सामने से ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद-अकबरपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार की रात बेकाबू ट्रक ने एक मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इस दौरान मिनी ट्रक में लदा एंगल ट्रक ड्राइवर के सीने में घुस जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में मिनी ट्रक के परखचे उड़ गए। इसके बावजूद उसमें सवार ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बच गए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। 

महराजगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव के सामने शनिवार की रात नौ बजे दुर्घटना हुई। अंबेडकरनगर से फैजाबाद की तरफ  जा रहे ट्रक ने बरईपारा गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। मिनी ट्रक के परखचे उड़ गए और ट्रक पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन


मिनी ट्रक पर लोहे के एंगल लदे थे। जो ट्रक ड्राइवर के सीने में जा घुसा और उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और सीएचसी मया भेजवाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महराजगंज थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मृत ट्रक ड्राइवर की पहचान बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के वहीउद्दीनपुर निवासी पंकज कुमार मिश्रा (28) के रूप में हुई है। उसके परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है। शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें