फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने किया रूट मार्च

Wed, 14 Oct 2015 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापूजा और मोहर्रम सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस-प्रशासन ने बुधवार शाम पूरे लश्कर को सड़क पर उतार दिया।
विज्ञापन


डीएम व एसएसपी की अगुवाई में सायरन बजातीं पुलिस की गाड़ियों के साथ सीमा सुरक्षा बल, पीएसी व पुलिस के जवानों ने रूट मार्च किया। 

दुर्गापूजा, दशहरा व मोहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराने की कवायद के बीच जप्ती वजीरगंज स्थित धार्मिक स्थल में प्रतिमा तोड़ने और कुछ ही देर बाद रिकाबगंज के मुकेरी टोला क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल का शीशा तोड़ने की घटना ने पुलिस-प्रशासन को हिला दिया है।

जिसके चलते शांति व सुरक्षा को लेकर हर तरह की कवायद आजमाई जा रही है। आम जनता को सुरक्षा का भरोसा देने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए अधिकारियों ने बुधवार शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा के नेतृत्व में नगर कोतवाली से रूट मार्च शुरू हुआ। फोर्स ने जमुनियाबाग, हैदरगंज, जप्ती वजीरगंज, फतेहगंज, सुभाषनगर, चौक घंटाघर, रिकाबगंज, नियावां व गुदड़ी बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन


इसके बाद कारवां चौक के रास्ते पुरानी सब्जी मंडी, टकसाल, पापुलर गली होते हुए वापस नगर कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ।

रूट मार्च में एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एसपी सिटी आरएस गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार पांडेय, सीओ सिटी यमुना प्रसाद के अलावा एक कंपनी सीमा सुरक्षा बल, 130 उपनिरीक्षक, पीएसी, घुड़सवार दस्ता, महिला पुलिस, अग्निशमन दस्ता समेत अन्य शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें