फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में आज से शुरू होगा कोविड मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में बन रहे कोविड एल-2 अस्पताल में सेवाएं शनिवार से प्रारंभ हो जाएंगी। शुरुआती दौर में यहां 28 बेड पर कोविड मरीजों को भर्ती करके उनका उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में सुविधा व मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता के बाद बेड की क्षमता बढ़ाकर 100 तक की जाएगी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने मरीजों के लिए गुणवत्तापरक भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने, चिकित्सकों के रहने व भोजन आदि की व्यवस्था के लिए भी सीएमएस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सालय में कोविड-19 के इलाज संबंधी समस्त उपकरणों एवं पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए मरीजों को समय बेड व इलाज मुहैया कराने के मकसद से नए कोविड अस्पतालों को संचालित करने की तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित साधारण लक्षण वाले मरीजों के लिए 28 बेड की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

जिन पर भर्ती का कार्य जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आरंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें