फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी प्रायश्चित यात्रा निकालते तो बेहतर होता : दयाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। योगी सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गलत समय पर निकाली गई है। यदि राहुल गांधी क्षमा याचना या प्रायश्चित यात्रा निकालते तो जनता ज्यादा पसंद करती।
विज्ञापन

मंत्री बृहस्पतिवार को अयोध्या में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की कोई आवश्यकता नहीं है। इस समय देश बहुत मजबूत है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया में ताकतवर हुआ है। जब दो देश आपस में युद्ध कर रहे हों और तिरंगा पहुंचने पर युद्ध विराम हो जा रहा है तो भारत की ताकत समझी जा सकती है। भारत जी 20 का नेतृत्व कर रहा है।
इस देश पर सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस ने किया है, उस समय देश की परिस्थितियां कैसी थी इसके लिए यदि राहुल क्षमा याचना या प्रायश्चित यात्रा निकालते तो ज्यादा जनता पसंद करती। प्रयागराज में छह जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मेले के लिए 2800 बसें लगाई गई हैं। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को अतिरिक्त बसों के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। जैसे-जैसे जरूरत होगी, बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। श्रद्धालुओं केे आवागमन में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें