फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम सही पर ट्रेनें 11 घंटे तक लेट

Fri, 20 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चटख धूप और मौसम साफ होने के बावजूद पश्चिम से पूरब आने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। दिल्ली से चली डाउन सुपरफास्ट कैफियात एक्सप्रेस शुक्रवार को अनिश्चित लेट रही।
विज्ञापन


सुबह 5:35 बजे फैजाबाद पहुंचने वाली ट्रेन दिन में दो बजे कहां पहुंची, नेशनल इन्क्वायरी सिस्टम पर इसका कोई लेखा-जोखा नहीं था। जोधपुर से वाराणसी के लिए चली डाउन मरुधर एक्सप्रेस के करीब 11 घंटे बाद फैजाबाद पहुंचने की उम्मीद थी।

चटख धूप में शुक्रवार को तेज पछुआ हवा चली। शाम को गलन व ठंड परेशान करती रही। रेलवे सूचना पट के अनुसार पश्चिम से पूरब के लिए चलीं दूसरी ट्रेनों की हालत भी ठीक नहीं रही।
विज्ञापन


देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक घंटा, दिल्ली से माल्दा पांच घंटा, कोटा से पटना छह घंटा, जोधपुर से वाराणसी ट्रेन 11 घंटे लेट थी। इसके अलावा इलाहाबाद से बस्ती जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस व रात की जनता एक्सप्रेस ट्रेनें भी निर्धारित समय से देर से गुजरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें