फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रमिक स्पेशल से अयोध्या पहुंचे 2900 श्रमिक

विज्ञापन
अयोध्या-फैजाबाद रेलवेस्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। गैर प्रांतों से चलकर दो श्रमिक ट्रेन लगभग 2900 प्रवासी श्रमिकों को लेकर फैजाबाद जंक्शन पहुंची। इन श्रमिकों को लंच पैकेट, पानी की बोतलें दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद इनको रोडवेज की बसों से इनके गृह जनपद भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पहली ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे गुजरात के सूरत से चलकर फैजाबाद जंक्शन पहुंची। इस पर लगभग 1700 प्रवासी श्रमिक शामिल थे। दूसरी ट्रेन लगभग 11 बजे पंजाब के जालंधर से चलकर यहां पहुंची। इस पर लगभग 12 सौ प्रवासी श्रमिक थे।
प्रशासनिक और पुलिस के अफसर ट्रेनों के आने से पहले ही यहां मौजूद थे। ट्रेनों के आने पर श्रमिकों व अन्य को लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उतारा गया। इसके बाद इन श्रमिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

फिर काउंटरों पर सभी के क्रम से नाम, पते नोट किए गए। बताया गया है कि इन ट्रेनों से अयोध्या के साथ ही प्रदेश के कई मंडलों के दो दर्जन से ज्यादा जिलों के श्रमिक यहां पहुंचे थ। इन्हें रोडवेज बसों से पुलिस की सुरक्षा में बसों से इनके गृह जनपद रवाना किया गया। अयोध्या की विभिन्न तहसीलों के श्रमिकों को बसों से उनकी संबंधित तहसील के लिए बस से भेजा गया।
बताया गया कि बुधवार को दो अन्य ट्रेने लुधियाना और अहमदाबाद से आने की सूचना है। यह देरशाम से रात तक आएंगी। बताया गया है कि लुधियाना से आने वाली ट्रेन से 1200 और अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन से 1600 श्रमिकों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें