अयोध्या। गुजरात के अहमदाबाद से चलकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन अयोध्या पहुंचीं। इन ट्रेनों से कुल लगभग 24 सौ प्रवासी श्रमिक यहां पहुंचे। आते समय पहली श्रमिक स्पेशल का इंजन लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग के दरियाबाद स्टेशन पर फेल हो गया। दोनों ट्रेनों के पहुंचने पर यात्रियों को लंच पैकेट और पानी की बोतलं उपलब्ध कराई गई। इसके बाद इनको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उतारा गया।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इनको बसों से इनके गृह जनपद को भेजा गया। बताया गया है कि गुजरात से चलकर पहली ट्रेन सुबह लगभग साढ़े नौ बजे फैजाबाद जंक्शन पहुंचने वाली थी। दूसरी ट्रेन को यहां लगभग 11 बजे पहुंचना था लेकिन आते समय पहली ट्रेन का इंजन दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इसकी सूचना फैजाबाद रेल विभाग को भेजी गई तो यहां से दूसरा इंजन दरियाबाद भेजा गया।
इसके बाद यह ट्रेन लगभग ढाई बजे फैजाबाद जंक्शन पहुंची। यहां पहले से मौजूद प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने ट्रेन में ही इनको लंच पैकेट के साथ पानी की बोतलें उपलब्ध कराया। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए इनको ट्रेन से उतारा गया। स्टेशन पर बनाए गए काउंटरों पर इनके नाम, पते मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। इसके बाद प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद के लिए रवाना कर दिया गया।
दूसरी ट्रेन शाम को पौने छह बजे फैजाबाद जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को लंच पैकेट के साथ ही पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए इन्हें ट्रेन से उतारा गया। नाम पता नोट कराने के बाद इन सभी को बसों के जरिए इनेक गृह जनपद भेजा जा रहा है। दोनों ट्रेनों में लगभग 12-12 यात्री मौजूद बताए गए हैं। यह प्रवासी श्रमिक अयोध्या के साथ ही गोरखपुर, गोंडा, आजमगढ़, बस्ती सहित प्रदेश के कई अन्य मंडलों के रहने वाले थे। जिले के प्रवासी श्रमिकों को उनकी तहसीलों में बसों से भेजा गया। यहां एक बार फिर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग और राशन किट के साथ उनको घरों को होम क्वारंटीन के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।