फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टूटा सन्नाटा, टोल को लगी एक करोड़ की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। कांवड़ियों की भीड़ खत्म होते ही हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इसी के साथ ही रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर स्थित हाईवे टोल प्लाजा पर चार दिन से पसरा सन्नाटा बुधवार को टूटा।
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन पूरे दिन रेंगते नजर आए। यात्रियों का हाल बेहाल रहा। छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। सुबह कई घंटों तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। चार दिनों तक हाईवे बंद होने से टोल प्लाजा को करीब एक करोड़ रुपये की चपत लगी है।
जिला प्रशासन ने सावन शिवरात्रि व आसपास के जिलों के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों के मद्देनजर लखनऊ-गोरखपुर हाईवे 26 जुलाई की आधी रात से 30 जुलाई की आधी रात तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन

लखनऊ से आने वाली लेन पर चार दिनों से फैजाबाद शहर तक ट्रकें कतारबद्ध खड़ी थीं, जबकि गोरखपुर से आने वाले लेन पर बस्ती से पहले ट्रकों को खड़ा कराया गया था।
बुधवार को आवागमन बहाल होने पर वाहन पूरे दिन हाईवे पर रेंगते नजर आए। सुबह से ही टोल प्लाजा के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिन्हें आगे बढ़ाने में टोल कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के टोल प्लाजा से गुजरने को लेकर वाहनों की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के जिम्मेदार अधिकारियों को विशेष रूप से टोल प्लाजा पर तैनात किया गया, जिनकी मशक्कत दोपहर होते-होते रंग लाई और हाईवे पर वाहनों की भीड़ कम हो गई।
टोल प्लाजा तहसीनपुर के वरिष्ठ प्रबंधक विनय वर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बंद किए गए हाईवे के कारण टोल को लगभग एक करोड़ की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें