फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में प्रस्तावित फोरलेन-चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों ने निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम में प्रस्तावित फोरलेन/चौड़ीकरण के विरोध में गुरुवार को रामपैड़ी से बिड़ला धर्मशाला तक व्यापारियों ने मौन जुलूस निकाला। जो बिरला धर्मशाला पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इसमें व्यापारियों को उजाड़ने से पहले कहीं स्थापित किए जाने व 2013 के अधिनियम के तहत मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान पुलिस ने जुलूस को रोकने की भी कोशिश की, कुछ स्थानों पर व्यापारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई।
राम नगरी में चौड़ीकरण के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हाथ में स्लोगन लिखे तख्ती व नारेबाजी करते हुए मौन जुलूस निकाला। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भारी दल बल के साथ उन्हें रामपैड़ी के गेट पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन करीब आधा घंटा धक्का-मुक्की के बाद व्यापारी बैरियर तोड़ कर जुलूस निकालने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि अयोध्या शहर में प्रस्तावित फोर लेन/टू लेन के निर्माण से जो पीढ़ियों से दुकान/व्यवसाय कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं उनके उजड़ने का खतरा मंडरा रहा है।
व्यापारी पंकज गुप्ता ने कहा कि समाचार पत्रों में आए दिन प्रशासन द्वारा टेंडर जारी करने व प्रस्तावित कार्य योजना के विषय में प्रकाशन होने से हम व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है।
समय-समय पर हम व्यापारी गणों द्वारा शासन के समक्ष अपनी मांगों को उठाते हुए समन्वय बैठक बुलाए जाने की मांग भी की जाती रही है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।
व्यापारियों को उजाड़ने से पहले उन्हें कहां स्थापित किया जाए दुकान के बदले दुकान दी जाए। व्यापारी नेता प्रेम सागर मिश्र व शक्ति जायसवाल ने कहा की व्यापारियों को 2013 के अधिनियम के तहत मुआवजा दिया जाना चाहिए।
साथ ही यदि जगह हो तो दुकान के पीछे व्यापारियों को समायोजित किया जाए। मौन जुलूस में सफल चंद्र मौर्य, नंदलाल गुप्ता, अचल गुप्ता, ब्रिज किशोर गुप्ता, विनोद पाठक, विकास गुप्ता, ध्रुव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें