फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद व देवीपाटन मंडल में पर्यटन अधिकारी नहीं

Wed, 17 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आलम यह है कि 26 कर्मचारियों का कार्य महज 10 कर्मी ही संभाल रहे है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय, फैजाबाद मंडल के फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी तथा देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिलों में पर्यटन विकास कार्य करवाता और देखरेख करता है।
विज्ञापन


शासन ने यहां के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के अलावा कुल 26 पद का सृजित किये हैं। इसके बावजूद यहां उल्टी गंगा बह रही है। कार्यालय में पांच कर्मियों का काम एक कर्मी के कंधे पर डाला गया है।

रिटायरमेंट और तबादलों से खाली चल रहे पदों पर कोई तैनाती नहीं हो सकी है। कई पदों पर कोई कर्मी ही नहीं है। ऐसे में फैजाबाद में देवीपाटन मंडलों में पर्यटन विकास पर कुहासा छाया हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट....
सृजित पद के सापेक्ष तैनात कर्मी
पदनाम    सृजित पद    रिक्त पद
सहायक पर्यटन अधि.    03    02
पर्यटन अधिकारी    01    01
पर्यटन सूचना अधि.    06    03
वरिष्ठ सहायक    01    01
कनिष्ठ सहायक    05    04
टाइपिस्ट    01    01
चालक    01    01
चतुर्थ कर्मी    06    03
लेखाकार    01    00
स्टेनोग्राफर    01    00
-----------------------------------
कुल पद    26    16
-----------------------------------
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी फैजाबाद बीपी सिंह ने बताया कि विकास की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही कार्यालय का कार्य तो रोका नहीं जा सकता। इसे उपलब्ध साथियों से किसी तरह पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


सही है कि कर्मियों व अधिकारियों पर कार्यों का बोझ है, लेकिन कुछ कर भी तो नहीं सकते। पद के अनुरूप तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें