फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रुदौली के 16 सभासदों ने शाम को ली शपथ

Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। नगर पालिका परिषद रुदौली के नवनिर्वाचित 16 सभासदों ने शुक्रवार सुबह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कई घंटे चली मान मनौव्वल के बाद उन्हें एसडीएम रुदौली अंशुमान सिंह ने दूसरे चक्र में शुक्रवार शाम 6:30 बजे शपथ दिलाई। इनमें आठ भाजपा, तीन बसपा और पांच निर्दलीय सभासद शामिल हैं। रसूलाबाद रोड पर एक मैरिज लॉन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुलाब सिंह वार्ड के सभासद रामरूप, अवंतीबाई लोधी वार्ड के जगपता, पुरूषोत्तम वार्ड के मुमताज, मां देवकाली वार्ड के महेश कुमार, वीर अब्दुल हमीद वार्ड के गुफरान अहमद, पं. दीन दयाल वार्ड के मोहम्मद वेश, अशफाक उल्ला वार्ड के तहिसर निसा, काशीपुर वार्ड के ज्ञान प्रकाश मिश्र, संत रविदास वार्ड की सुनीता, स्वामी दयानन्द वार्ड के उमाशंकर, बाबू कल्याण सिंह वार्ड के रामराज, गुरु महाराजनन्द वार्ड की मनराजी, स्वामी ब्रह्मानंद वार्ड के लालचंद, महाऋषि बाल्मीकि वार्ड के कुलदीप सोनकर, श्रीहनुमान किला वार्ड के आशीष कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड की संतोष कुमारी सहित 16 सभासदों ने शपथ ली। इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव, नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अतीक खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुनौवर अली सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें