फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीभ काटने की घटना जांच में झूठी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली गोसाईगंज के आनापुर सरैया में दो दिन पूर्व भूमि विवाद में हुई मारपीट में जीभ काटने की घटना जांच में झूठी पाई गई है। पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान जमीन पर गिरने से महिला की जीभ उसके दांतों के बीच फंसकर कट गई थी।
विज्ञापन

विगत 15 अक्तूबर को ग्राम आनापुर सरैया में घर के सामने आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें महिला ने धारदार हथियार से जीभ काटने की गोसाईगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी किया था।
कोतवाली प्रभारी श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि धारदार हथियार से जीभ काटने की घटना असत्य पाई गई है। डॉक्टरों ने जीभ काटने की घटना को गलत पाया है। बताया कि दो महिलाओं में आबादी की जमीन पर सफाई को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें एक महिला ने दूसरी महिला पर डंडा फेंककर वार किया जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गई। इस पर दांतों के बीच जीभ फंसकर कट गई थी। जबकि उस महिला ने धारदार हथियार से जीभ काटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें