फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

Fri, 13 Nov 2015 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार से तेज होगी। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। इसके साथ ही प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। चरणवार ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया कराए जाने की व्यवस्था है।

नामांकन के तीन दिन पहले से नामांकन पत्रों की बिक्री किए जाने की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज ब्लॉकों में शुक्रवार से नामांकन पत्रों के बिक्री औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

लेकिन दीपावली के कारण इसके शनिवार से जोर पकड़ने की उम्मीद है। नामांकन पत्र नकद राशि देकर खरीदे जा सकेंगे।

प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र 300 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र 150 रुपये में मिलेंगे। आरक्षित वर्ग के लिए यह राशि आधी होगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए जाने की व्यवस्था बताई गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही 16 नवंबर से नामांकन कराए जाने की तैयारी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि नामांकन में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैरीकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत के मुताबिक, नामांकन पत्रों के प्रपत्र सभी रिटर्निंग अफसरों को पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नामांकन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें