फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कैश निकालने को परेशान हुए ग्राहक

Sat, 16 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइन में एटीएम से रकम निकालने को लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कई एटीएम बूथ के शटर शनिवार को बंद रहने से बैंक ग्राहक परेशान हुए। बहुत से एटीएम में कैश भी नहीं था।  शहर के ज्यादातर एटीएम से शनिवार को ग्राहक निराश होकर लौटे। कई एटीएम बूथ के तो शटर बंद थे।
विज्ञापन


सिविल लाइन चौराहे के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर शनिवार को ग्राहकों की लंबी कतार लगी थी। कतार में खड़े लोगों का कहना था कि तीन-चार एटीएम के चक्कर लगाने के बाद भी रुपये नहीं निकल सके।

भीषण गर्मी में रकम निकासी के लिए कतार में खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा।रिकाबगंज स्थित एक्सिस बैंक का शटर गिरा हुआ था। मायूस होकर लौट रहे गोरखपुर निवासी अमल सिंह ने बताया कि रुपयों की जरुरत के चलते एटीएम बूथ खोजते यहां तक पहुंचे तो शटर बंद दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें