समाजवादी शिक्षक सभा की शुक्रवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर आयोजित मासिक बैठक में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा सीटी को एलटी ग्रेड में प्रोन्नत करने की मांग उठी। साथ ही नवनियुक्त एमएलसी का स्वागत किया गया और दिवगंत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई।
दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवनियुक्त एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि वह शिक्षकों का हृदय से सम्मान करती है। शिक्षक हित के लिए वह हमेशा मदद के लिए तत्पर मिलेगीं। अयोध्या विधायक तेजनरायन पाण्डेय ने उम्मीद जताई है कि विकास के लिए श्रीमती कुशवाहा पूरा सहयोग करेंगी।
मौके पर शिक्षक डा.ॅ शैलेश पांडेय के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दानबहादुर सिंह ने बताया कि बैठक में बाबूराम गौड़, सूर्यकांत पाण्डेय,विमल सिंह यादव, महासचिव डा. घनश्याम यादव,ऊषा दूबे, छविराजी, रामनरेश मौर्य, डॉ. हरिनरायण ओझा आदि मौजूद रहे।