अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। वह कारसेवकपुरम में चल रहे तीन दिवसीय धर्म प्रसार विभाग की प्रांतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विदेशी धन से पोषित धर्मांतरण का खतरा लगातार बना हुआ है लेकिन हमारी सक्रियता ने इस पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफल हुई है।
आज लोग घर वापसी का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाली वही शक्तियां हैं जो लगातार हमारे धर्म और संस्कृति को नष्ट करने में सक्रिय है। धर्म प्रसार विभाग अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहे और वह समाज और राष्ट्र सुरक्षित और संगठित रखने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करता रहे।
सत्र का संचालन प्रांत प्रमुख फूलचंद्र दास शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक व धर्म प्रसार विभाग के अध्यक्ष राम अचल सिंह सेंगर, डॉ. वीके श्रीवास्तव, शेषदत्त शर्मा, श्यामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।