फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पर अयोध्या का सुरक्षा घेरा कसा

Sun, 24 Jan 2016 11:10 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी में प्रवेश के सभी मार्गों पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। रविवार को नगर क्षेत्र में पुलिस अफसरों व सुरक्षा बलों की टीम ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


पठानकोट हमले के बाद देश के प्रमुख शहरों व धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले की खुफिया सूचनाओं के बाद गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विवादित परिसर सहित समूची अयोध्या की सुरक्षा अभेद्य कर दी गई है। हालांकि देश में होने वाली आतंकी घटनाओं के बाद अयोध्या पर आतंकी हमले के इनपुट आते रहे हैं।

इसको लेकर गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को नगरी का सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, कोतवाल राम स्वरूप कमल, थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टेढ़ी बाजार, नयाघाट, श्रीराम अस्पताल, शृंगार हाट आदि प्रवेश के सभी स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन


सीओ अयोध्या ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नगरी में प्रवेश के सभी मार्गों पर बने बैरियरों व चौराहों पर वाहनों को सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सरयू के जलमार्ग पर भी पुलिस व खुफिया टीमें नजर रख रही हैं। नगर क्षेत्र में खासकर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें