फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा का रूख बदला, बस्ती की ओर मुड़ा टिड्डी दल, अयोध्या सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंबेडकरनगर में तबाही मचा रहे टिड्डियों का दल अचानक हवा का रुख बदलने से सीधे बस्ती जिले की ओर मुड़ गया। अयोध्या में टिड्डी दल का प्रवेश न होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। टिड्डी दल को लेकर प्रशासन शनिवार को अलर्ट पर रहा। इससे पहले कृषि विभाग के छोटे से बड़े अफसर मुख्यालय छोड़ बचाव की व्यवस्था को लेकर फील्ड की ओर निकल चुके थे।
विज्ञापन

शनिवार को टिड्डी दल के अंबेडकरनगर से अयोध्या जिले में प्रवेश की प्रबल संभावना थी। रात में ही प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर से होते हुए टिड्डियों के दो दलों के जिले में प्रवेश की आशंका जताई गई थी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और सीडीओ प्रथमेश कुमार ने कृषि, उद्यान, गन्ना, चीनी मिलों, एसडीएम, बीडीओ के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को टिड्डियों पर कार्रवाई के लिए तैयारी के लिए निर्देश दिया।
बैठक कर छिड़काव के लिए पावर स्प्रे, कीटनाशक के छिड़काव को लेकर निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी को मया, उपकृषि निदेशक को तारून सहित अन्य अफसरों को भेजा गया। जिलाकृषि अधिकारी ने अपने क्षेत्र में मार्क ड्रिल कर लोगों को टिड्डियों को भगाने का रिहर्सल कराया।
विज्ञापन

थाली, घंटा, घड़ियाल बजाकर खेतों से इनके भगाने के उपक्रम के बारे में जानकारी दी। टिड्डियों के आने से खेती किसानी को भारी क्षति होने की संभावना थी। पूरे दिन प्रशासनिक सक्रियता रही। इसी बीच हवा के बदले रुख ने अयोध्या को सुरक्षित कर दिया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि हवा का रुख बदलने से टिड्डी दल का रास्ता बदल दिया। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि हवा के रुख के कारण दोनों टिड्डी दल अयोध्या अकबरपुर बॉर्डर होते हुए एकबर से आगे बस्ती, संतकबीरनगर की ओर चले गए हैं। अब जनपद में टिड्डियों का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें