फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मवई पुलिस ने एक बाग में खुलेआम वध प्रतिबंधित पशु का वध करते हुए तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से पांच लोग भाग गए। पुलिस ने बाग से करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस व वध में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किये हैं।
विज्ञापन

सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा व रजनपुर के बीच वध प्रतिबंधित पशुओं को काटने की सूचना मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव की टीम ने वहां जियाउल के आम के बाग में छापेमारी की तो वध प्रतिबंधित पशुओं को काटकर मांस बेचा जा रहा था।
पुलिस ने ग्राम रजनपुर के सुरेश, जयकरन व ग्राम नेवरा के रिजवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच लोग भाग गए। मौके पर तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के अलावा वध करने में प्रयुक्त बांका, लकड़ी का ठीहा, तराजू-बांट, दो चाकू व बिक्री के 3300 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मौके से फरार आरोपी मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान वध प्रतिबंधित पशुओं को काटकर मांस बेचता है। जबकि जियाउल उन्हें संरक्षण देता है। बताया कि मोनू के विरुद्ध पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पशु चिकित्साधिकारी मवई डॉ. सीबी वर्मा ने मांस का सैंपल लेकर परीक्षण के लिये मथुरा प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें