फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के तीन प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं निरस्त

Tue, 18 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीते 1 अप्रैल, 10 अप्रैल और 13 अप्रैल 2017 को वाट्सएप एवं ईमेल पर वायरल हुए प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई। कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन


बैठक में उक्त तीनों तारीखों पर वायरल हुए प्रश्नपत्रों के संबंध में आंतरिक जांच समिति की संस्तुतियों का अध्ययन किया गया। तदोपरांत परीक्षा समिति ने 1 अप्रैल को बीएससी प्रथम वर्ष और बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र, 10 अप्रैल को बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान तृृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा गोपनीयता भंग होने के कारण निरस्त कर दीं।

इन प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं पुन: निर्धारित तिथि पर कराई जाएंगी। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 13 अप्रैल को हुए बीएससी प्रथम वर्ष भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र के संबंध में आंतरिक जांच समिति पुन: समस्त तथ्यों की गहनता से जांच करने के उपरांत परीक्षा समिति को अपनी संस्तुति प्रस्तुत करे।
विज्ञापन


परीक्षा समिति ने पाया कि ऐलेना महाविद्यालय सेमरी सुलतानपुर परीक्षा केन्द्र तथा बाबा गयादीन वैध बाबूराम महाविद्यालय मैनपुर नवाबगंज गोंडा में सामूहिक नकल की स्थिति के साथ-साथ निरीक्षण को गए उड़ाका दल से अभद्रता की गई।

समिति ने निर्णय लिया कि ऐलेना महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों की परीक्षाएं 20 अप्रैल से परिवर्तित परीक्षा केंद्र संत तुलसीदास महाविद्यालय कादीपुर सुलतानपुर पर कराई जाए।

परीक्षा समिति ने बाबा गयादीन वैध बाबूराम महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा परीक्षा केंद्र से 15 अप्रैल प्रथम पाली की परीक्षाएं 11 बंडल नकल सामग्री की बरामदगी के साथ-साथ उड़ाका दल को जबरन रोके जाने के मद्देनजर उक्त परीक्षा केंद्र की परीक्षाओं को विशेष पर्यवेक्षक दल की निगरानी में 20 अप्रैल से परिवर्तित परीक्षा केंद्र नन्दिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा पर कराने का निर्णय लिया।

बाबू सुंदर सिंह महाविद्यालय हुजुरपुर बहराइच परीक्षा केन्द्र पर चार उत्तर पुस्तिकाओं को केन्द्र के बाहर लिखे जाने की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा समिति ने उक्त परीक्षा केंद्र की 20 अप्रैल से आगे की परीक्षाएं परिवर्तित परीक्षा केन्द्र किसान महाविद्यालय बहराइच पर कराये जाने का निर्णय लिया।

परीक्षा समिति ने रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय दान्दूपुर सुखारीगंज अंबेडकरनगर परीक्षा केन्द्र की 20 अप्रैल से आगे की परीक्षाओं को परिवर्तित परीक्षा केंद्र बीएनकेबी महाविद्यालय अकबरपुर अंबेडकरनगर पर कराये जाने का निर्णय लिया।

परीक्षा समिति की बैठक में प्रमुख रुप से प्रो. आरके तिवारी, प्रो. आरएन राय, डा. केडी सिंह, डा. बीपी सिंह, डा. सुशील सिंह, वित्त अधिकारी आरके त्रिपाठी तथा परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें